कार्यालय शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

संख्या-      /दस-शीरा/शी0नि0/ बैठक/2021-22: दिनांकः प्रयागराज, अप्रैल 01, 2022

आदेश

शीरा नीति 2021-22 के प्रस्तर 5.3 में प्राविधानित व्यवस्था के आलोक में मेसर्स आई.जी.एल. आसवनी, काशीपुर, जनपद-उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड शीरा निर्यात के प्रकरण पर निर्णय लिये जाने हेतु शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की वर्चुअल बैठक दिनांक 31.03.2022 में लिये गये निर्णय के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य की इकाई मेसर्स आई०जी०एल० आसवनी, काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर, उत्तराखण्ड राज्य को शीरा आयात करने की निम्नवत् अनुमति प्रदान की गयी है:-


क.सं.

 

इकाई का नाम व पता

अनुमत् मात्रा (कुं. में)

1

मेसर्स आई.जी.एल. आसवनी, काशीपुर, जनपद-उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड

2,00,000

 

1. उक्त आयातक इकाई परमिट प्राप्त करने के साथ निर्यातक चीनी मिल का इस आशय का नोटरी द्वारा प्रमाणित इन्डेमनिटी बाण्ड प्रस्तुत करेगी, जिसमें आयातक इकाई की सत्यता एवं उसके द्वारा शीरे के अन्य उद्देश्यों के लिए प्रयुक्त न होने की आबद्धता (अण्डर टेकिंग) दी जायेगी। नियम एवं शर्तों के उल्लंघन की दशा में उ.प्र. शीरा नियंत्रण अधिनियम 1984 (यथा संशोधित) एवं तत्सम्बन्धी नियमावली-1974 (यथा संशोधित) के अन्तर्गत आयातक इकाई के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। भविष्य में यदि प्रदेश की आसवनियों / ईकाइयों को शीरे की उपलब्धता में कमी परिलक्षित होती है तो प्रदेश के बाहर शीरे का निर्यात तत्काल प्रभाव से शीरा नियंत्रक द्वारा रोक दिया जायेगा।


 

(लाल मणि यादव)

उप आबकारी आयुक्त (उत्पादन)

कृते शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त,

उत्तर प्रदेश।

 

संख्या- 03-09 /दस-शीरा/शी0नि0/ बैठक/2021-22: तद् दिनांक।

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-

1. अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी विभाग, बापू भवन, लखनऊ।

2. आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड ।

3. प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य चीनी मिल संघ लि०, लखनऊ।

4. प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य चीनी मिल निगम लि०, लखनऊ।

5. समस्त संयुक्त आबकारी आयुक्त, जोन / उप आबकारी आयुक्त प्रभार / जिला आबकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश।

6. समस्त प्रभारी/ उप आबकारी निरीक्षक/अध्यासी, चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश।

7. सम्बन्धित इकाई।


 

(लाल मणि यादव)

उप आबकारी आयुक्त (उत्पादन)

कृते शीरा नियंत्रक एवं आबकारी आयुक्त,

उत्तर प्रदेश।