कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
संख्या 27-177/ दो-प्रा०डी०-77/प्रयागराज/दिनांकः अप्रैल 8, 2022
1- समस्त जिला आबकारी अधिकारी,
उत्तर प्रदेश ।
2- समस्त सहायक आबकारी आयुक्त
आसवनियाँ / यवासवनियॉ उत्तर प्रदेश।
विषय:-प्रदेश में नयी आसवनियों/यवासवनियों की स्थापना एवं आसवनी की क्षमता विस्तार/फीड परिवर्तन आदि के सम्बन्ध में शासन की अपेक्षानुसार चेक लिस्ट के अनुसार सूचना उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।
कृपया उपर्युक्त विषयक शासन के पत्र संख्या 573 ई-2/तेरह-2022-53/2013- 1584288 दिनांक 14.03.2022 द्वारा प्रदेश में नयी आसवनियों/यवासवनियों की स्थापना एवं आसवनियों की क्षमता विस्तार/ फीड परिवर्तन आदि किये जाने हेतु उपलब्ध कराये जाने वाले प्रस्तावों पर अन्य सूचनाओं के साथ संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार भी सूचना उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
अतः निर्देशित किया जाता है कि नयी आसवनियो/यवासवनियो की स्थापना,आसवनियों की क्षमता विस्तार/फीड परिवर्तन आदि हेतु अन्य सूचनाओं के साथ-साथ संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार भी सूचना उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
संलग्नकः–तीन चेक लिस्ट।
संख्याः 178-213 / दो- प्रा०डी०-77/ प्रयागराज /तद् दिनांक
प्रतिलिपिः- सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-
1. विशेष सचिव, आबकारी विभाग, बापू भवन, लखनऊ।
2. समस्त अनुभाग अधिकारी मुख्यालय।
3. समस्त संयुक्त आबकारी आयुक्त, जोन्स, उत्तर प्रदेश ।
4. समस्त उप आबकारी आयुक्त प्रभार, उत्तर प्रदेश ।
.png)




