आबकारी विभाग में अपर आयुक्त प्रशासन के पद पर रहे शमीम अहमद खान को राज्य सरकार ने राज्य लोक सेवा अधिकरण उत्तर प्रदेश का सदस्य नियुक्त किया है। शमीम अहमद खान प्रदेश में आईएएस के कई पदों पर नियुक्त रहे हैं। 30 अप्रैल 2022 को इनकी सेवानिवृत्ति हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान हाथरस और इटावा में यह डीएम के पद पर रहे तथा विशेष सचिव चिकित्सा आदि के पदों पर भी इन्होंने अपनी सेवायें प्रदान की थी।