71 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति करेगा यूपी

तेल कंपनियों ने एथनॉल की मांग की पहली सूची जारी की है, जिसमें सबसे ज्यादा आपूर्ति का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को आवंटित हुआ है। कुल 71 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति इस सूची के मुताबिक करेगा। उत्तर प्रदेश में 120 चीनी मिलें हैं। इनमें आधे से ज्यादा मिले एथनॉल बनाती है। यहां एथनॉल बनाने की उत्पादन क्षमता सालाना 170 करोड़ लीटर से ज्यादा है। एथनॉल का सत्र एक नवंबर से शुरू होता है। इसके लिए अब तेल विपणन तेल कंपनियों (ओएमसी) ने 2022-23 के लिए 400 करोड़ लीटर एथनॉल के प्रस्तावित आवंटन की पहली सूची जारी की। इसमें यूपी को आवंटन का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है। यह देश में सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है। इस सूची के मुताबिक ओएमसी को उत्तर प्रदेश 71 करोड़ लीटर एथनॉल उपलब्ध कराएगा। आने वाले महीनों में इसकी मात्रा बढ़ेगी।