उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में तीन नई आसवनियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रेडिको खेतान लि. सीतापुर, करीमगंज बायोफ्यूल मुरादाबाद और क्रिस्टल बालाजी मुजफ्फरनगर आसवनी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे 793.37 करोड़ रुपये का निवेश और 3,600 लोगों को रोजगार मिलेगा।
