शासनादेश संख्या : 8/2022/2/47-का-2-2022/02एलसी/2022 dt 05-05-2022 

विभाग/अनुभाग : कार्मिक विभाग कार्मिक अनुभाग 2 

विषय: कम्‍प्‍यूटर कोर्स ''ओ'' लेवल तथा उसकी समकक्षता निर्धारित किये जाने के संबंध में।

                                    संख्या-08/2022/2/47-का-2-2022/02एलसी/2022

प्रेषक,

   डा0 देवेश चतुर्वेदी,

   अपर मुख्य सचिव,

   उत्तर प्रदेश शासन।

सेवा में,

1. समस्त अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव,

               उत्तर प्रदेश शासन।

2. समस्त विभागाध्यक्ष,

               उत्तर प्रदेश।

3. समस्त मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी,

              उत्तर प्रदेश।

कार्मिक अनुभाग-2                                                                       लखनऊ: दिनांक: 05 मई, 2022

विषय:- कम्प्यूटर कोर्स "ओ" लेवल तथा उसकी समकक्षता निर्धारित किये जाने के संबंध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषय के संबंध में कार्मिक अनुभाग-2 के कार्यालय ज्ञाप संख्या-47-2099/299/2020, दिनांक 18-01-2022 द्वारा '' लेवल के समकक्ष कोर्स के निर्धारण हेतु कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्य श्री कुमार विनीत, विशेष सचिव, आई0टी0 एवं इलेक्ट्रनिक्स विभाग एवं प्रबन्ध निदेशक, यूपीडेस्को, 0प्र0 शासन एवं श्री श्रीहरि प्रताप शाही, विशेष सचिव, कार्मिक विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा '' लेवल कोर्स के समकक्ष कोर्स के निर्धारण के संबंध में पूर्व में गृह विभाग व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आदेश/सुझाव के अध्ययन के परिप्रेक्ष्य में समिति द्वारा '' लेवल की समकक्षता के निर्धारण का प्रस्ताव किया गया है, जो निम्नवत है:

(1)-  केन्द्र /राज्य सरकार के किसी बोर्ड/ विश्वविद्यालय/यू0जी0सी00आई0सी0टी00/NIELIT (DOEACC) से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी संस्था से कम से कम 01 वर्ष की अवधि का 'O' Level पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो।

(2)- केन्द्र/राज्य सरकार के किसी बोर्ड/विश्वविद्यालय/यू0जी0सी0/0आई0सी0टी00/NIELIT(DOEACC) से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी संस्था से 10+2 के उपरान्त कम्प्यूटर में कम से कम 01 वर्ष की अवधि का निम्नलिखित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो:

1

DOAP

Diploma In Office Automation & Publishing

2

DOMA

Diploma In Office Management Application

3

ADC

Advance Diploma In Computer

4

ADCA

Advance Diploma In Computer Applications

5

ADCH

Advance Diploma In Computer Hardware

6

ADCP

Advance Diploma In Computer Programming

7

DCA

Diploma In Computer Applications

8

DCFA

Diploma In Computerised Financial Accounting

9

DCS

Diploma In Computer Skills

10

DCTT

Diploma In Computer Teacher Traing

11

DIP

Diploma In Programming

12

DISA

Diploma In Information System Audit

13

DISM

Diploma In Software Management

14

DIT

Diploma In Information Technology

15

DST

Diploma In Software Technology Diploma In Desktop-Publishing (DTP)

16

DTP

Diploma in Desktop-Publishing (DTP)

17

MDCA

Master Diploma In Computer Application

18

MDCISM

Master Diploma In Computer Information & System Management

19

MDIT

Master Diploma In Information Technology

20

MOMSP

Diploma In Modern Office Management and Secretarial Practice

21

CI&SN

Continuous Integration & System Networking Course

22

ADCST

Advance Diploma In Computer Software Technology

23

ADHN

Advance Diploma In Hardware & Networking

24

ADI

Advance Diploma In Information Technology

25

ADP

Automated Data Processing Course

26

ADSE

Advance Diploma In Software Engineering

27

AITT

All India Trade Tests

28

PGDCWD

Post Graduate Diploma In Computer Web Designing

 

(3)- केन्द्र / राज्य सरकार के किसी बोर्ड / विश्वविद्यालय/यू0जी0सी0/0आई0सी0टी00/NIELIT (DOEACC) से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी संस्था से 10+2 या स्नातक के उपरान्त की जाने वाली कम से कम 01 वर्ष की अवधि का PGDCA/DCA पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो।

(4)- UPDESCO से उत्तीर्ण 01 वर्ष का DIT (डिप्लोमा इन इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो।

(5)- स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में कम से कम एक वर्ष कम्प्यूटर साइंस /कम्प्यूटर अप्लीकेशन रहा हो।

(6)- B.Sc. IT, MCA /B.Tech. / ए लेवल / बी लेवल / सी लेवल के कम्प्यूटर कोर्स, BCA, M.Sc. cyber law and security, B.Sc. में कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर एप्लीकेशन एक विषय के रूप में कम से कम किसी एक वर्ष में ।

(7)- केन्द्र / राज्य सरकार के किसी बोर्ड / विश्वविद्यालय/यू0जी0सी00आई0सी0टी00/ NIELIT (DOEACC) से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी संस्था से हाईस्कूल के उपरान्त कम से कम 01 वर्ष की अवधि का कम्प्यूटर में Diploma पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो ।

(8)- केन्द्र / राज्य सरकार के किसी बोर्ड/विश्वविद्यालय/यू0जी0सी00आई0सी0टी00/NIELIT (DOEACC) से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता मिशन से कम्प्यूटर में कम से कम 01 वर्ष की अवधि का पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो ।

(9)- ITI से 52 सप्ताह का computer operator and programming assistance COPA कोर्स उत्तीर्ण हो।

(10)- केन्द्र/राज्य सरकार के किसी बोर्ड/विश्वविद्यालय/यू0जी0सी0/0आई0सी0टी00/NIELIT (DOEACC) से मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी संस्था से तीन वर्षीय Diploma in computer engineering/information technology/electronics engineering उत्तीर्ण हो।

2-     अतः मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कम्प्यूटर कोर्स "ओ" लेवल तथा उसकी समकक्षता निर्धारित किये जाने हेतु उपर्युक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें। यह शासनादेश भविष्य में विज्ञापित होने वाले चयन पर लागू होगा।

भवदीय,

डा0 देवेश चतुर्वेदी

अपर मुख्य सचिव |

 

संख्या-08/2022(1)/2/47-का-2-2022/02एलसी/2022,तद्दिनांक

प्रतिलिप निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है:

1. अपर मुख्य सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश।

2. अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, मा. मुख्यमंत्री जी।

3. प्रधान निजी सचिव, मुख्य सचिव को मुख्य सचिव महोदय के सूचनार्थ ।

4. प्रमुख सचिव, विधान परिषद/ विधान सभा, उत्तर प्रदेश ।

5. रजिस्ट्रार जनरल, मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद।

6. सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश।

7. सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ।

8. सचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ।

9. निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ।

10. वेब अधिकारी/वेब मास्टर, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश।

11. सचिवालय के समस्त अनुभाग ।

12. गार्ड फाइल।

आज्ञा से,

विजय कुमार संखवार

संयुक्त सचिव।